Advertisement

दिनेश यादव दूसरी बार बने भाजपा फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर बोकारो जिलाध्यक्ष जयदेव राय द्वारा दिनेश यादव को दूसरी बार फुसरो नगर मंडल अध्यक्ष मनोनित किया गया है।

यादव के नगर मंडल अध्यक्ष मनोनित होने पर पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय, बेरमो के पूर्व विधायक योगेश्वर महतो बाटुल, जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, बेरमो प्रखंड प्रमुख सह भाजपा बोकारो जिला महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष गिरिजा देवी सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने मंडल अध्यक्ष को साधुवाद दी है।

यादव के पुनः फुसरो मंडल अध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त करने वालो में पूर्व जिलाध्यक्ष बिनोद महतो व् जगरनाथ राम, फुसरो नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी व् रमेश स्वर्णकार सहित श्रीकांत सिंह यादव, अनिल गुप्ता, दिनेश सिंह, वैभव चौरसिया, बीरेंद्र ठाकुर, जितेंद्र सिंह, नवल किशोर सिंह, शनि सिंह, शंकर सिंहा, भरत वर्मा, लालमोहन महतो, वीणा देवी, चंदन राम, नरेश रजक, मनोज कुमार आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *