Advertisement

दिलीप जयसवाल बनाये गए भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष, भाजपाइयों में हर्ष

प्रहरी संवाददाता/सारण (बिहार)। बिहार सरकार के राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री डॉ दिलीप जयसवाल को बिहार प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनाया गया हैं। जयसवाल के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर सारण जिला के हद में सोनपुर मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें साधुवाद दी है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व से जुड़े सभी नेताओं को साधुवाद देते हुए कहा है कि डॉ दिलीप जयसवाल पर जो विश्वास व्यक्त किया गया है वे उस विश्वास पर पुरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण से पार्टी के दायित्वों का निर्वहन करेंगे।ऐसा सोनपुर भाजपा कार्यकर्ताओं क़ो पूर्ण विश्वास है।

जयसवाल को बधाई देने वालों में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता उपेन्द्र सिंह के अतिरिक्त प्रदेश भाजपा नेता हेमनारायण सिंह, सिवान जिला प्रभारी लालबाबू सिंह कुशवाहा, निवर्तमान नगर अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह बबलू, भाजयुमों सारण जिला प्रवक्ता संजीव कुमार सिंह, राजेश सिंह सोलंकी, राजेश कुमार राज, सूर्यप्रकाश सिंह मुन्ना, आदि।

हर्षवर्धन, जयंत कुमार सिंह, धीरज कुमार सिंह, दुर्गा दास, कृष्णन्दन दास, दीनानाथ सिंह, सत्येंद्र नारायण सिंह, सौरभ सिंह सोलंकी, सत्येंद्र सिंह, महेश कुमार, विक्रम कुमार, अनवर अली, अशोक कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह आदि शामिल हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *