एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति की ओर से शहीद लील, हीरू व पटल बाउरी का 48वां बलिदान दिवस मनाया गया। बोकारो जिला के हद में जोघाडीह मोड़ चास कार्यालय में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित की गई।
जानकारी के अनुसार शहीद की याद में चास क्षेत्र में समिति ने बाइक रैली निकाल कर शहीद लीलू, हीरू व पटल बाउरी को याद किया गया। शहीदों के फोटो पर मात्यर्पण कर तथा पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मौके पर अखिल भारतीय बाउरी समाज कल्याण समिति के बोकारो जिलाध्यक्ष सूभाष बाउरी औेर महासचिव प्रफुल्ल चंद्र बाउरी ने कहा कि लीलू, हीरू व पटल बाउरी समाज के लिए शहीद हुए।
उपरोक्त ने बाउरी ना सिर्फ हमारे समाज के लिए बल्कि पूरे राज्य के लिए वीर शहीद और आदर्श है। महाजनो एवं पुलिसिया दमन के विद्रोह करने के कारण पुलिस के गोली से वे शहीद हो गए। जिला उपाध्यक्ष साघु बाउरी ने कहा कि समाज को अपने शहीद के संदेश जन जन तक पहुँचाने के साथ उस पर अमल करने का प्रयास करना चाहिए। कहा कि उपरोक्त ने हम सभी को संघर्ष करना और लड़ना सिखाया। यहां मधुटांड़ के छौ नृत्य ने चार चाँद लगाया और रैली प्रोग्राम को जबरदस्त बना दिया।

इस अवसर पर समिति के कोषाध्यक्ष आनंद बाउरी, बादल बाउरी, लखन बाउरी, सुधीर बाउरी, राजेश बाउरी, ओम प्रकाश बाउरी, हलदार बाउरी, सुरेश कुमार, मुखिया राकेश बाउरी, इद्रजीत, नेपाल, शिवकुमार, किशन, अशोक, हेमलाल, श्यामल आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply