कांग्रेस के मिलन समारोह में झामुमो उलगुलान के दिगंबर महतो ने ली सदस्यता

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो नील के हद में फुसरो नप के पांच नंबर धौड़ा ढोरी स्थित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के प्रधान कार्यालय मे 2 जून को कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता मिलन समारोह आयोजन किया गया। यह आयोजन झारखंड सरकार के मुख्य सचेतक, इंटक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह विधायक बेरमो कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह के निर्देशानुसार रखा गया था।

जानकारी के अनुसार इसमें मुख्य रूप में बेरमो विधायक सिंह की माता रानी सिंह उपस्थित थी। इस बैठक में झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलान के केंद्रीय सचिव दिगंबर महतो अपने पांच साथियों टेकलाल महतो, टीपू महतो, कार्तिक महतो, जानकी महतो तथा हरलाल महतो के साथ कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ली।

इस अवसर पर विधायक की माताजी रानी सिंह ने सभी को पुष्पगुच्छ, फूल माला, अंग वस्त्र और कांग्रेस का पट्टा पहनाकर पार्टी में शामिल किया। इस अवसर पर रानी सिंह ने कहा कि दिगंबर महतो मेरे तीसरे बेटे समान है। इनका 14 वर्ष का वनवास के बाद पुनः घर वापसी हुई है। पूरे बेरमो के रहिवासी मेरे बेटे और पोते समान तथा अनूप सिंह के भाई और भतीजे समान है। यही प्यार मेरे पति दिवंगत राजेंद्र प्रसाद सिंह के दाह संस्कार के समय देखा गया था। पूरे बेरमो उनके दिवंगत पति के दाह संस्कार में शामिल था।

कहा कि दिगंबर महतो पार्टी से अलग होने के बाद भी पार्टी के विरोध में कभी बयान नहीं दिए। आप सभी अपनी मां का इज्जत और सम्मान करें, हमेशा खुश रहेंगे। आपका विधायक अनूप सिंह भी अपने माता-पिता से बहुत प्यार करते है। कहा कि हमारा पूरा परिवार समाज एवं आमजनों की सेवा में समर्पित है। उन्होंने कहा कि विधायक कुमार जयमंगल अपने पिता के संस्कारों को लेकर जनता की सेवा में सदैव तत्पर हैं। बेरमो विधानसभा हमारा एक परिवार की तरह है, जिसके सुख-दु:ख में खड़ा रहना हम जानते हैं। बिना राजनीतिक भेदभाव के हम क्षेत्र की सेवा करते हैं।

दिगंबर महतो ने कहा कि स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह मेरे गुरु और अभिभावक थे। मैं पुनः कांग्रेस का आजीवन सदस्यता ग्रहण कर रहा हूं। कहा कि पूर्व में जब मैं कांग्रेस पार्टी छोड़ा था, तब किसी को अपने साथ नहीं ले गया था। मैं कांग्रेस पार्टी छोड़ा नहीं था, बल्कि कुछ सीखने के लिए दूसरे दल में गया था। अनूप सिंह के साथ परस्पर मुलाकात भाई की तरह होती थी। कहा कि बीते 22 मई को विधायक ने मुझे बोला कि भैया कांग्रेस मे पुनः आइये और हमारे साथ चलिए।

उसी समय मैं उन्हें घर वापसी के लिए बोल दिया था। कहा कि बीते 23 मई को झारखंड मुक्ति मोर्चा उलगुलाम को छोड़ा, 24 मई को स्वर्गीय राजेंद्र प्रसाद सिंह के पुण्यतिथि में शामिल हुआ। कहा कि बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह का सोच और मेरा सोच एक समान है। इस कारण अब काम करने में ज्यादा मजा आएगा।

सभा को राष्ट्रीय कोलियारी मजदूर यूनियन ढ़ोरी क्षेत्र के अध्यक्ष हरेंद्र सिंह, ब्रिज बिहारी पाण्डेय, कथारा क्षेत्र के अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, बीएंडके क्षेत्र के अध्यक्ष सुबोध सिंह पवार तथा बेरमो प्रखंड कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष छेदी नोनिया ने कहा कि दिगंबर महतो कांग्रेस पार्टी के पुराने सिपाही रह चुके हैं। घर वापसी से कांग्रेस पार्टी सहित राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन को बल मिलेगा। फिर से एक नई उमंग के साथ जनहित के कार्यों को लेकर कांग्रेस पार्टी तथा राकोमयू बेरमो विधायक कुमार जय मंगल सिंह के निर्देश पर सड़क पर उतरेगी। संचालन ढ़ोरी क्षेत्र के सचिव शिवनंदन चौहान ने किया। अंत में मजदूर नेता दिवंगत महेंद्र कुमार विश्वकर्मा के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई।

मौके पर यूनियन के क्षेत्रीय कार्यकारी अध्यक्ष गणेश मल्लाह, विधायक प्रतिनिधि उत्तम सिंह, असंगठित इंटक के जिलाध्यक्ष परवेज अख्तर, जयराम सिंह, मुरारी प्रसाद सिंह, प्रमोद सिंह, राजू दिगार, प्रताप सिंह, राजेश्वर सिंह, जितेंद्र राय, अशोक अग्रवाल, सलीम जावेद, फूलचंद महतो, केदार सिंह, रोशन सिंह, मुस्तकीम अंसारी, फुलवा देवी, पम्मी सिंह, मुन्ना सिंह, नेजाम अंसारी, जितेंद्र सिंह, साधु बाउरी, रमेश मिश्रा, रामदेश राम, मनोज ठाकुर, प्रदीप सिंह, बैजनाथ सिंह, कलीम अंसारी, मनोज सिंह, राजेंद्र अग्रवाल, सुनील सिंह, मनोज श्रीवास्तव, नारायण शर्मा, जेपी पाठक, रेहना राज, फूलों देवी, सुनीता, जितेंद्र चम्पीया, समर सिंह, मोहम्मद रईस आलम आदि उपस्थित थे।

 56 total views,  2 views today

You May Also Like

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *