Advertisement

डीआईजी ने तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। कोयलांचल डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा ने 21 फरवरी को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के ऑडिट अंकेक्षन में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

निरिक्षण के दौरान डीआईजी झा ने व्यवहार न्यायालय तेनुघाट में प्रतिनियुक्त सभी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल से बारी-बारी से बात कर जानकारी प्राप्त की। साथ ही न्यायिक पदाधिकारियों के आवास में लगे सुरक्षाकर्मी एवं सुरक्षा व्यवस्था का भी निरीक्षण किया। इस दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी वशिष्ठ नारायण सिंह, गोमियां पुलिस निरीक्षक महेश प्रसाद सिंह, ओपी प्रभारी आशीष कुमार को कई दिशा निर्देश दिया।

इस अवसर पर डीआईजी झा ने जिला जज प्रथम राजेश कुमार सिन्हा, एसीजेएम विशाल गौरव, अनुमंडल विधिक सेवा प्राधिकार समिति के सचिव सह एसडीजेएम रश्मि अग्रवाल, अपर लोक अभियोजक विजय कुमार साह के साथ भी न्यायालय परिसर में सुरक्षा को लेकर विचार विमर्श किया।

व्यवहार न्यायालय परिसर सहित न्यायिक पदाधिकारी के आवासो में सीसीटीवी कैमरा लगाने से संबंधित बातचीत की तथा चेक पोस्ट बने हुए कई वर्षों से अधिक पड़े को व्यवहार न्यायालय में हैंड ओवर करने का भी दिया।

मौके पर सार्जेंट मेजर जय प्रभाकर लकड़ा, तेनुघाट ओपी के विशेष शाखा प्रभारी महेश कुमार, तेनुघाट व्यवहार न्यायालय के नाजिर राम कृष्ण गुप्ता, राजेश्वर जयसवाल, सुजय आनंद सहित अन्य कई गणमान्य मौजूद थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *