Advertisement

दीदीजी फाउंडेशन ने 21 परिवार के बीच किया तिरपाल का वितरण

फिरोज आलम/जैनामोड़ (बोकारो)। बिहार की राजधानी पटना में 14 अगस्त को सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने जरूरतमंद 21 परिवार के बीच तिरपाल का वितरण किया।

फाउडेशन की संस्थापक डॉ नम्रता आनंद ने पटना जिला के हद में कुरथौल पंचायत के चमरटोली, कानूटोला, यादव टोला, बहरी टोला, बढ़ई टोला, लालगंज, सेहल पालीगंज में 21 परिवार के बीच तिरपाल का वितरण किया।

इस अवसर पर डॉ नम्रता ने बताया कि बरसात के समय यहां के गरीब गुरबो को बहुत परेशानी का सामना करना पर रहा था। फूस से
बनी झोपड़िया बरसात का पानी से टपकते रहने के कारण स्थिति विकट था।

उन्होंने बताया कि तिरपाल वितरण में पूरी तरह ख्याल रखा गया है कि बुर्जग,महिलाओं और छोटे-छोटे बच्चों वाले घरों को चिह्नित कर तिरपाल का वितरण किया जाये।उन्होंने कहा कि गरीबी में जीवन बसर करने वाले परिवारों के कष्ट को दूर करना ही हमारा परम कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि मानव सेवा ही ईश्वर की सच्ची पूजा है। हर सामर्थ्‍यवान को इस दिशा में आगे आने की जरूरत है।

यदि अन्‍य लोग मानवता की सेवा के लिए आगे आए तो गरीब और जरूरतमंद रहिवासियों का दु:ख निश्चित ही काफी कम होगा।डॉ नम्रता ने कहा कि दीदीजी फाउंडेशन समय-समय पर सामाजिक हित के इन कार्यों में अपनी भागीदारी करता रहता है। आगे भी मानव सेवा के इन कार्यों में अग्रणी रहेगा।उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में चंदू प्रिंस, रंजीत ठाकुर, मनीषा कुमारी, शाकुंतला देवी, निरंतरा हर्षा, नियति सौम्या ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *