फिरोज आलम/जोनामोड़ (बोकारो)। सामाजिक संगठन दीदीजी फाउंडेशन ने 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी।
बिहार की राजधानी पटना के कुरथौल स्थित दीदीजी फाउंडेशन संस्कारशाला में स्वामी विवेकानंद की जयंती मनायी गयी। इस अवसर पर विवेकानंद के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया।
यहां दीदीजी फाउंडेशन की संस्थापक राष्ट्रीय युवा पुरस्कार से सम्मानित डॉ नम्रता आनंद ने कहा कि हर साल 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई जाती है। यह दिन देश के उन युवाओं को समर्पित किया जाता है, जो भारत के लिए एक स्वस्थ और बेहतर भविष्य को आकार देने की क्षमता रखते हैं।
उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद का युवाओं से गहरा नाता था, इसलिए उनके जन्म दिवस को युवाओं के लिए समर्पित किया गया है। डॉ नम्रता ने कहा कि स्वामी विवेकानंद युवाओं के लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं हैं। उन्होंने कई मौकों पर अपने अनमोल विचारों और प्रेरणादायक वचनों से युवाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। इसीलिए उनकी जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के तौर पर मनाया जाता है।
इस अवसर पर समाजसेवी मिथिलेश सिंह, रंजीत ठाकुर, करण रूद्र, अंजली, साक्षी रिया, दीपक, आसी, सलोनी, नेहा, स्वाति, राज कुमारी, आदित्य, समीर, प्रीति, सुनैना देवी, रश्मि भारती समेत कई गणमान्य उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply