Advertisement

डायमंड क्लब कथारा की बैठक

प्रहरी संवाददाता/बोकारो। डायमंड क्लब कथारा (Diamond club kathara) की एक बैठक बीते 21 जनवरी की संध्या कथारा चार नंबर पानी टंकी स्थित श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह के आवासीय कार्यालय में आयोजित किया गया। अध्यक्षता श्रमिक नेता वेदव्यास चौबे ने की। ‌

आयोजित बैठक (Meeting held) में सर्वप्रथम क्लब के अध्यक्ष विश्वनाथ राज के निधन पर शोक प्रकट करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। क्लब के संरक्षक व श्रमिक नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि क्लब के अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता विश्वनाथ राज का निधन अपूरणीय क्षति है। जिसकी भरपाई असंभव है।

बैठक में सर्वसम्मति से सुभाष चंद्र बोस की जयंती 23 जनवरी को मनाने का निर्णय लेते हुए जयंती के पावन अवसर पर नई समिति गठन किए जाने का निर्णय लिया गया।

क्लब सुभाष चंद्र बोस के जीवनी से प्रेरित होकर पूर्व से ही क्लब का आदर्श सुभाष चंद्र बोस रहे हैं। उनके जयंती समारोह में नई समिति गठन की जाएगी। साथ ही क्लब द्वारा सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया।

इस अवसर पर मुख्य रूप से वेदव्यास चौबे, अजय कुमार सिंह, विजय यादव, राकेश कुमार, बिंदु चंद हेंब्रम, अमन दीप सिंह, देवाशीष आस, सुजीत कुमार, अजय यादव, संतोष सिन्हा, संतोष राम गौड, दीपक कुमार, रवि कुमार, शशि कुमार सहित अन्य क्लब के सदस्यगण शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *