रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। सहभागिता एवं सामूहिक प्रयास की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से सेल के बोकारो इस्पात संयंत्र में यूनियन प्रतिनिधियों के साथ 5 जन को एक संवाद बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक बोकारो निवास स्थित सम्मेलन कक्ष में बीएसएल के निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन की अध्यक्षता में आयोजित की गयी।
बैठक में मानव संसाधन, सामग्री प्रबंधन, परियोजनाएँ, संकार्य, चिकित्सा एवं वित्त से जुड़े शीर्ष अधिकारी, मुख्य महाप्रबंधक एवं विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।
बैठक की शुरुआत मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरण के स्वागत संबोधन से की गयी। अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी ने उत्पादन, उत्पादकता और सुरक्षा के क्षेत्रों में यूनियन से सहयोग की अपील की। यूनियन प्रतिनिधियों ने सकारात्मक विचार-विमर्श करते हुए संयंत्र, टाउनशिप और अस्पताल से जुड़े विषयों पर सुझाव दिए। बैठक में निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने सुरक्षा मानकों के शत-प्रतिशत अनुपालन पर जोर देते हुए शून्य दुर्घटना लक्ष्य की दिशा में संयुक्त प्रयास का आह्वान किया।
![]()













Leave a Reply