Advertisement

ढ़ोरी क्षेत्रीय प्रबंधन का जमसं के साथ 32 सूत्री मांगों को लेकर वार्ता संपन्न

मजदूरों की समस्या का समाधान करना प्रबंधन का दायित्व है-जीएम

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक कार्यालय सभागार में कोयला श्रमिकों की मूलभूत सुविधाओं के साथ-साथ अन्य 32 सूत्री मांगों को लेकर जमसं के साथ 10 अक्टूबर को क्षेत्रीय प्रबंधन द्वारा वार्ता की गयी।

जानकारी के अनुसार लगभग दो घंटे तक चली वार्ता में जनता मजदूर संघ द्वारा कोयला श्रमिकों की समस्याओं को लेकर महाप्रबंधक रंजय सिंहा व अन्य कोयला अधिकारियों के बीच कई मांगों को प्रबंधन ने ऑन स्पॉट हल किया। जबकि अन्य मांगों पर समाधान करने का आश्वासन दिया। वार्ता में जमसं के एरिया अध्यक्ष धीरज पांडेय, एरिया सचिव विकास सिंह औेर वेलफेयर बोर्ड सदस्य ओमशंकर सिंह मजदूरों के लंबित 32 सूत्री मांगों को पूरा करने की बात कही।

इस दौरान समयानुसार मांगों का समाधान नहीं होने पर यूनियन नेता विकास सिंह ने प्रबंधन के प्रति नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में कोयला मजदूरों की समस्याओं का अंबार लगा है, जिसका समाधान करने के बजाय प्रबंधन मूकदर्शक बन गया है। उन्होंने कहा कि परियोजना के विभिन्न विभागों में संवेदनशील व अति संवेदनशील पदों पर वर्षों से एक ही जगह कार्यरत कर्मियों का स्थानांतरण करने, बीमार श्रमिकों का बेहतर इलाज की व्यवस्था कराने, उत्पादन कार्य में सुरक्षा नियमों का पालन करने, सिविल विभाग एवं अन्य विभागों द्वारा प्राक्कलन के अनुसार कार्य कराने, कोल कर्मियों व् मजदूरों के जर्जर हो चुके आवासों की मरम्मत नहीं कराई जा रही है।

श्रमिक कॉलोनियों में कूड़ा -कचड़ा भरा पड़ा है। सीसीएल की ओर से बिना फिल्टर किए ही पाइपलाइन से पानी सप्लाई की जा रही है, जो पीने योग्य नहीं। मजबूरन रहिवासियों को बोतल बंद पानी खरीदकर पीना पड़ता है। वहीं, बिजली की आंख मिचौली से भी कामगार व् उनके परिजन परेशान रहते हैं। साथ ही बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।

कोयला श्रमिकों का कंपनी के नियमानुसार प्रमोशन, क्वार्टर आंवटन, संवेदनशील पदो पर कार्य कर कर्मियो का स्थानांतरण, खदान के शौचालय मे पानी की व्यवस्था आदि मांग शामिल है। अगर प्रबंधन उन समस्याओं का तत्काल समाधान नहीं करेगा तो जमसं की ओर से आंदोलन किया जाएगा। वार्ता कस क्रम में महाप्रबंधक रंजय सिन्हा ने कहा कि प्रबंधन भी चाहता है कि हर संभव समस्या दूर किया जा सके। उन्होंने कहा कि मजदूरो की समस्या का समाधान करना प्रबंधन का दायित्व है।

वार्ता में एसडीओसीएम पीओ शैलेश प्रसाद व रंजीत कुमार, प्रबंधक मुनीनाथ सिंह, क्षेत्रीय सुरक्षा प्रबंधक सुरेश सिंह, प्रबंधक एचआर सीताराम यूके, अभिषेक सिंहा सहित चन्द्रभान सिह, आशीष झा, नवीन श्रीवास्तव, उज्जवल मुखर्जी, मुकेश कुमार, चंदन तिवारथा, प्रकाश कुमार, अख्तर अंसारी, गौतम कुमार, राजेश नायक, जितेंद्र यादव, दीपक कुमार, संत कुमार भट्ट, वीर नाथ राजभर, दीपक कुमार, भोला यादव, महादेव दास, गोपाल नायक, समरेश सिंह, प्रदीप सिंह, ललन यादव, शगुन दास, संजय जयसवाल आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *