Advertisement

चालू वित्त वर्ष में अबतक ढ़ोरी क्षेत्र ने किया 11 लाख टन कोयला उत्पादन

सुरक्षित खदान, उत्पादन और मजदूर व् अधिकारी ही सुरक्षा के मापदंड हैं-पीओ

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। चालू वित्तीय वर्ष 2024-25 में बोकारो जिला के हद में सीसीएल का ढ़ोरी क्षेत्र को सीसीएल मुख्यालय की ओर से 50.80 लाख टन कोयला उत्पादन लक्ष्य प्राप्त है।

क्षेत्र का कोयला उत्पादन बीते 23 जुलाई तक 11 लाख टन संभव हो सका है। जिसमे एसडीओसीएम 5.5 लाख टन, एएडीओसीएम 5.12 लाख टन और ढ़ोरी खास भूमिगत खदान से 29 हजार टन कोयले का उत्पादन हुआ है।

जानकारी देते हुए 24 जुलाई को एसडीओसीएम पीओ शैलेश कुमार ने कहा कि सभी के सहयोग से ही खदान से कोयला निकासी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे कामगार प्रकृति के विपरीत काम करके राष्ट्रहित में कोयला निकासी कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें सुविधा के साथ सुरक्षा उपलब्ध कराना प्रबंधन की जवाबदेही है।

उन्होंने कहा कि कोयला खदानों में कामगारों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का समझौता नहीं किया जा सकता। कहा कि सुरक्षित खदान, सुरक्षित उत्पादन और सुरक्षित मजदूर -अधिकारी ही सुरक्षा के मापदंड हैं।

इस अवसर पर यूनियन प्रतिनिधियों ने खदान की सुरक्षा को लेकर अहम सुझाव दिए। कहा कि प्रबंधन सिर्फ कोयला उत्पादन पर ध्यान केंद्रित नहीं करें। सुरक्षा मानकों का भी पूर्ण रूप से पालन होना चाहिए।

खदानों के आउटसोर्सिंग और डिपार्टमेंटल पैच में पर्याप्त मात्रा में लाइटिंग की व्यवस्था, खदानों के हॉल रोड नियमानुसार और आउटसोर्सिंग पैच में काम करने वाले कामगारों का आई कार्ड सहित कई मांगों को विस्तार पूर्वक रखा।

मौके पर पीओ के अलावा कार्मिक प्रबंधक मोहम्मद तौकीर आलम, जनता मजदूर संघ प्रतिनिधि क्षेत्रीय सचिव विकास सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष धीरज पांडेय, शाखा सचिव संत कुमार राजभर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *