सामूहिक प्रयास से कोयला उत्पादन लक्ष्य होगा पूरा-रंजय सिन्हा
एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। संयुक्त ट्रेड यूनियन इंटक, एचएमएस, एटक, सीटू द्वारा आगामी 9 जुलाई को कोयला उद्योग में हड़ताल की सूचना दी गई है। इसे लेकर 5 जुलाई को बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी में क्षेत्र के महाप्रबंधक (जीएम) रंजय सिंहा ने एसीसी टीम के साथ चपरी गेस्ट हाउस में बैठक की।
इस अवसर पर महाप्रबंधक सिंहा ने राष्ट्र एवं उद्योग हित में आगामी 9 जुलाई को श्रमिकों से देश को सहयोग करने को लेकर हड़ताल में भाग नहीं लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ढोरी क्षेत्र में कोयला उत्पादन का लक्ष्य पूरा करने के लिए रेस हो गयी है। इसके अंतर्गत सीसीएल मुख्यालय द्वारा क्षेत्र को चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 54 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है। उसे सामूहिक प्रयास से हर हाल में पूरा करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेन एंड मशीन की संभावनाओं का भरपूर उपयोग करें, ताकि उत्पादन लक्ष्य संभव हो सके।
जीएम सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा मानकों और पर्यावरण सुरक्षा मानकों का पालन करने के लिए उत्पादन बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करें। ताकि, बेहतर टीम वर्क, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से लक्ष्य प्राप्त करना आसान हो। उन्होंने कोयला उत्पादन के क्षेत्र के विषय में जानकारी प्राप्त करने के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से पहल करने का निर्देश दिया। कहा कि खदानों में सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। बैठक में जीएम ने क्षेत्र के श्रमिकों से उत्पादन बढ़ाने में सकारात्मक सहयोग की मांग की। उन्होंने सकारात्मक सुझाव देने का भी आग्रह किया।
बैठक का संचालन विभागाध्यक्ष मानव संसाधन माला कुमारी और धन्यवाद ज्ञापन कार्मिक प्रबंधक अभिषेक कुमार सिन्हा ने किया। मौके पर पीओ राजीव कुमार सिंह और रंजीत प्रसाद, महाप्रबंधक सह विभागाध्यक्ष विद्युत एवं यांत्रिक जी. मोहंती, विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज कुमार, प्रबंधक एचआर सीताराम यूके व् तौकीर आलम सहित यूनियन प्रतिनिधि हरेंद्र सिंह, जितेन्द्र दूबे, भीम महतो, महारूद्र सिंह, राजू भूखिया, शिवनंदन चौहान, विकास सिंह, जयनाथ मेहता, विश्वनाथ रजवार, गोवर्धन रविदास आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply