Advertisement

ढ़ोरी जीएम ने की 20 मई को देशव्यापी हड़ताल में भाग नहीं लेने की अपील

सामूहिक प्रयास से करें कोयला उत्पादन लक्ष्य पूरा-रंजय सिन्हा

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। केंद्रीय ट्रेड यूनियन इंटक, एचएमएस, एटक, सीटू द्वारा आगामी 20 मई को कोयला उद्योग में हड़ताल की नोटिस दी गई है। इसे लेकर 15 मई को बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी ऑफिसर्स क्लब में जीएम रंजय सिंहा ने एसीसी सदस्यों के साथ बैठक की।

इस अवसर पर महाप्रबंधक सिंहा ने राष्ट्र व उद्योग हित में 20 मई को देशव्यापी हड़ताल में भाग नहीं लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि ढ़ोरी क्षेत्र कोयला उत्पादन लक्ष्य को पूरा करने के लिए रेस हो गया है। इसके अंतर्गत सीसीएल मुख्यालय रांची द्वारा ढोरी क्षेत्र को चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में 54 लाख टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य दिया गया है। उसे सामूहिक प्रयास से हर हाल में पूरा करना है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मेन एवं मशीन की क्षमताओं का भरपूर उपयोग करें, ताकि उत्पादन लक्ष्य संभव हो सके।

जीएम सिन्हा ने कहा कि सुरक्षा मानकों एवं पर्यावरण सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए उत्पादन बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास करें। बेहतर टीम वर्क, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प से लक्ष्य प्राप्त करना आसान हो जाएगा। उन्होंने कोयला उत्पादन के क्षेत्र के विषय में जानकारी प्राप्त करने के बाद सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक पहल करने का निर्देश दिया। कहा कि खदानों में सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

बैठक में जीएम सिंहा ने क्षेत्र के श्रमिकों तथा श्रमिक प्रतिनिधियों से अनुरोध किया कि वे उत्पादन बढ़ाने में सकारात्मक सहयोग करें। उन्होंने सकारात्मक सुझाव देने का भी आग्रह किया। मौके पर पीओ राजीव कुमार और रंजीत प्रसाद, विभागाध्यक्ष कार्मिक एवं प्रशासन कुमारी माला, विभागाध्यक्ष असैनिक मनोज कुमार, क्षेत्रीय सुरक्षा पदाधिकारी सुरेश सिंह, सीएसआर अधिकारी शैलेश कुमार, कार्मिक प्रबंधक अभिषेक कुमार व तौकीर आलम, सहायक प्रबंधक कार्मिक शालिनी यादव समेत यूनियन नेता हरेन्द्र सिंह, शिवनंदन चौहान, विकास सिंह, जयनाथ मेहता, राजू भूखिया, महारुद्र सिंह, जवाहर लाल यादव, गोवर्धन रविदास, बैजनाथ महतो आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *