एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सीसीएल अंतर क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का विजेता टीम ढ़ोरी ने जीएम रंजय सिंहा को 20 जनवरी को महाप्रबंधक कार्यालय में ट्रॉफी सौपा।
इस अवसर पर जीएम सिंहा ने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए अच्छा खेल का प्रदर्शन और विजेता होने के लिए तारीफ की। बताते चले कि बीते 15 से 17 जनवरी तक रामगढ़ जिला के हद में गिद्दी में चल रहे तीन दिवसीय सीसीएल अंतर क्षेत्रीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मैच ढोरी और अरगड्डा के बीच खेला गया। जिसमें ढोरी ने 3-2 से जीतकर कप पर कब्जा किया। बॉलिबॉल टीम ढोरी के कैप्टन योगा सिंह ने बताया कि मैन ऑफ द मैच मनोज बाउरी और बेस्ट सेटर गौतम बाउरी दोनो ढोरी एरिया और बेस्ट प्लेयर अरगड्डा एरिया के कुलदीप खलको रहे।
इस अवसर पर एसओ माईनिंग मनोज कुमार पाठक, एसओपी कुमारी माला, पीओ आर एन सिंह, एसओसी मनोज कुमार, एएफएम मोहम्मद साहिद हुसैन, एसओ पीएंडपी आशीष अंचल, यूनियन नेता विनय सिंह, अरुण कुमार सहित खिलाड़ियो मे सोनु कुमार तिवारी, गौतम बाउरी, बिनोद बाउरी, मनोज बाउरी, विकास कुमार, आंनद यादव, संतोष कुमार, राम प्रवेश, जसवीर सिंह, वेल बहादुर आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply