Advertisement

ढोरी क्षेत्र द्वारा तांतरी में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सीसीएल ढोरी क्षेत्र के केंद्रीय अस्पताल के सौजन्य से 16 दिसंबर को एनसीआरएपी के तहत निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन तांतरी पंचायत भवन में किया गया। शिविर का उद्घघाटन सीसीएल सीकेस के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह वेलफेयर बोर्ड सदस्य रविंद्र कुमार मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इस अवसर पर शिविर में अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर शैलया ने 150 रहिवासियों का इलाज कर दवा दिया। डाॅ शैलेया ने शिविर में उपस्थित ग्रामीण रहिवासियों से कहा कि इस मौसम में हमेशा गर्म पानी का सेवन करें।

ठंड से बचने का हमेशा प्रयास करें। शिविर के सफल संचालन में केंद्रीय अस्पताल ढोरी के चीफ फार्मासिस्ट आर के प्रताप, फार्मासिस्ट चंद्रकांत प्रसाद, आया सावित्री देवी, वार्ड बॉय गणेश तुरी, हेल्पर मोहम्मद अफरोज आलम का सराहनीय योगदान रहा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *