Advertisement

अंगवाली दक्षिणी पंचायत के डुमरियाटांड़ में सरहुल महोत्सव की धूम

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली दक्षिणी पंचायत नावाडीह मौजा के डुमरियाटांड़ मोड़ के निकट 26 मार्च की शाम सरहुल पूजा समिति द्वारा बाहा बोंगा (सरहुल) महोत्सव का सफल आयोजन किया गया।

यहां मुख्य अतिथि बतौर झामुमो नेता एवं जिप सदस्य अशोक मुर्मू, विशिष्ट अतिथि के तौर पर पूर्व मुखिया अशोक प्रगनैत, उप मुखिया मोहन मांझी सहित दर्जनों उपस्थित थे। इस अवसर पर सर्वप्रथम सरहुल समिति के अध्यक्ष शिवचरण मुर्मू सहित श्रावण हांसदा, गुणाराम मुर्मू, संजय सोरेन, पंसस जीतलाल सोरेन, देवलाल टुडू, राजाराम मुर्मू, रामप्रसाद मांझी, फिरोज टुडू आदि ने मुख्य अतिथि एवं आगंतुक प्रतिनिधियों का स्वागत किया। ग्राम नायेके धनेश्वर सिंह, गोडायत मकरू करमाली द्वारा उपस्थित सभी को नृत्य करने वाली युवतियों सहित सखुवा के फुल वितरण कर आशीर्वाद दिया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिप सदस्य अशोक मुर्मू ने कहा कि सरहुल महोत्सव हमसब अपने पूर्वजों के धरोहर के तौर पर पारंपरिक तरीके से मनाते हैं, जो प्राकृतिक संपदा के आगमन का आह्वान करता है। अशोक प्रगणैत, मोहन मांझी, जीतलाल सोरेन आदि ने बालाओं संग मांदर की थाप पर खूब थिरके।

मौके पर माणिकचंद मंडल सहित विभिन्न टोलों के डेढ़ दर्जन मांझी बाबा उपस्थित थे, जिसमे राधे मुर्मू, प्रसादी मुर्मू, गणेश हेंब्रम, फूलचंद मरांडी, हरिदास मुर्मू, बिसून मरांडी, रामप्रसाद हांसदा, बिंदेश्वर सोरेन, बाबूदास सोरेन, जलेश्वर टुडू, बिनोद सोरेन, बाबूलाल सोरेन, दुर्गा सोरेन, रथु सोरेन, साहेबराम सोरेन, बाबूचंद मुर्मू आदि शामिल थे। आयोजन स्थल पर मेला जैसा भीड़ लगा रहा। देर रात्रि को यहां संथाली ड्रामा का भी आयोजन किया गया। जिसका सैकड़ो रहिवासियों ने लुत्फ़ उठाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *