डीआरएम के नाम सौंपा 11 सूत्री स्मार पत्र, ऐक्टू एवं गोपगुट का समर्थन
एस. पी. सक्सेना/समस्तीपुर (बिहार)। चुनाव जीते महीनों बीत जाने के बाबजूद कार्यालय आवंटित नहीं किये जाने से खिन्न आईआरईएफ एवं ईसीआरईयू से जुड़े रेलकर्मियों ने 13 अगस्त को समस्तीपुर डीआरएम कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन सभा की।
जानकारी के अनुसार ईस्ट सेन्ट्रल रेलवे इम्प्लांई यूनियन (ईसीआरईयू) के समस्तीपुर रेल मंडल मंत्री संजीव कुमार मिश्र की अध्यक्षता एवं संयुक्त सचिव सोहन कुमार यादव के संचालन में ध्यानाकर्षण धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। इस दौरान आयोजित सभा को चंदन कुमार यादव, नवीन कुमार निर्मल, संतोष कुमार मिश्रा, रत्नेश कुमार सिंह, प्रमोद कुमार यादव, अंबुज कुमार, हरेश कुमार, राज कुमार, संजय कुमार, उमाशंकर चौहान, कैलाश पासवान, साजन कुमार, राजेश पासवान, प्रेम ठाकुर, अखिलेश कुमार, रौशन कुमार, शशिरंजन कुमार, पप्पू कुमार, मिथिलेश कुमार, अमरजीत कुमार, ऐक्टू के स्थानीय नेता सुरेंद्र प्रसाद सिंह, गोप गुट के जिलाध्यक्ष अजय एलरसा, एससी-एसटी एसोसिएशन के कई नेताओं ने संबोधित किया।
मान्यता प्राप्त रेल संगठन आईआरईएफ एवं ईसीआरईयू को कार्यालय आवंटित करने, लोकों पायलट ड्यूटी आवर्स अधिकतम 9 घंटा लिमिट करने, परिचालन विभाग के पोआऔटमैन एवं स्टेशन मास्टर का ड्यूटी 8 घंटा लागू करने, रेलवे में ठेका पर बहाल सभी कर्मियों को स्थायी करने, निजीकरण पर रोक लगाने, ओपीएस लागू करने, खाली पड़े पदों पर बहाली करने समेत 11 सूत्री मांग पत्र ईसीआरईयू के अध्यक्ष मिथिलेश ठाकुर, उपाध्यक्ष रिषि पाठक, मंडल मंत्री संजीव कुमार मिश्र, संयुक्त सचिव सोहन कुमार यादव आदि द्वारा डीआरएम को सौंपकर तत्काल कार्रवाई करने की मांग अन्यथा आंदोलन तेज करने की घोषणा की गई। उक्त जानकारी भाकपा माले जिला स्थायी समिति सदस्य सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने दी।
![]()













Leave a Reply