Advertisement

सेवा भवन के समीप युवा विस्थापित विकास मंच द्वारा धनबाद सांसद का पुतला दहन

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। सेल बोकारो के नगर सेवा भवन समीप 8 दिसंबर को बोकारो युवा विस्थापित विकास मंच के तत्वाधान में धनबाद के सांसद ढुल्लू महतो का पुतला दहन किया गया।

पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे विस्थापित मंच के संरक्षक रघुनाथ महतो ने बताया कि सांसद ढुल्लू महतो को बोकारो विधानसभा क्षेत्र के विस्थापितों ने अपना खून पसीना बहा कर संसद भेजने का काम किया। सांसद विकास एवं विस्थापित विरोधी बयानबाजी करते हैं। कहा कि जहां एक तरफ बीएसएल प्रबंधन द्वारा अतिक्रमण को हटाकर शहर के विकास को सुचारू रूप से चलाने के लिए बोकारो हवाई अड्डा से जल्द उड़ान हो, उसकी तैयारी कर रहा है। वहीं सांसद ढुलू महतो अतिक्रमण कार्यों का साथ देकर बीएसएल प्रबंधन और जिला प्रशासन को चेतावनी दे रहे हैं, जो न्यायपालिका और कार्यपालिका के खिलाफ है।

पुतला दहन के अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अधिवक्ता मंच के संयोजक राकेश महथा ने कहा कि वर्तमान धनबाद सांसद विस्थापित विकास विरोधी है। ऐसे सांसद को बोकारो में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा। कहा कि बोकारो के विस्थापितों ने इन्हें जिताया, इसलिए कि बीएसएल अप्रेंटिस में यहां के विस्थापितों का बहाली हो सके।

इंजीनियरिंग कॉलेज खोला जा सके। बदले में सांसद अतिक्रमणकारियों के साथ मिलकर अपनी नेतागिरी चमका रहे है। कहा कि जो यहां के विस्थापित और धरती पुत्र उन्हें नहीं देंगे। वे मंच के तरफ से चेतावनी देते है कि सांसद अपने दिए बयान से माफी मांगे एवं जिला प्रशासन और बीएसएल प्रबंधन का सहयोग कर खुद खड़ा होकर बोकारो के विस्थापित और रैयतो का जमीन बीएसएल प्रबंधन से वापस करवाये। कहा कि वे बोकारो को बाघमारा नहीं बनने देंगे। अगर ढुल्लू महतो माफी नहीं मांगते हैं तो उन्हें बोकारो में प्रवेश नहीं करने देंगे।

पुतला दहन कार्यक्रम में प्रदीप महतो, दीपक कुमार, प्रभात महतो, रोहित लाल नायक, राहुल कुमार, विक्रम महतो, संतोष महतो, हसानुल अंसारी, सुशील कुमार, जाकिर अंसारी, फिरोज अंसारी, चाणक्य ठाकुर, सोनू महतो, बबलू रजवार, गणेश साव, अर्जुन सिंह, गोपाल सिंह, दीपक पासवान, गिरिडीह लोकसभा प्रत्याशी ज्ञानेश्वर प्रसाद उर्फ गुड्डू, धनेश्वर रजवार आदि शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *