प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार थाना क्षेत्र के अंगवाली दक्षिणी पंचायत के राजस्व गांव नावाडीह टोला बारकेंदुआ (करियापत्थर) रहिवासी 55 वर्षीय मृतक धनंजय मांझी के शव का पोस्टमार्टम 3 फरवरी को किया गया।
जानकारी के अनुसार जिला के हद में तेनुघाट स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में पुलिस के नेतृत्व में धनंजय के शव का पोस्टमार्टम किए जाने के उपरांत देर शाम को परिवार वाले को सुपुर्द किया गया। मौके पर सीएचसी पेटरवार से शव को पोस्टमार्टम के लिए पंचनामा तैयार करने के दौरान जेएमएम केंद्रीय सदस्य मनोहर मुर्मू, अंगवाली दक्षिणी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य जीतलाल सोरेन, बाबूलाल सोरेन, मोतीलाल किस्कू, लालजी टुडू, नंदकिशोर सोरेन, मृतक का दामाद देवीलाल मुर्मू, बड़ी पुत्री चिंतामणि आदि उपस्थित थे।
बता दें कि, मृतक धनंजय बीते एक फरवरी को अपने ससुराल रुकाम के लिए निकला था। ससुराल से लौटते वक्त पेटरवार मेलाटांड़ गया, वहां बांसुरी खरीदा। फिर संध्या को अपनी बाईक से घर वापसी के दौरान लुकईया के निकट एक पेट्रोल टैंकर के चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई थी।
रहिवासियों के अनुसार घटनास्थल पर धनंजय द्वारा मेला में खरीदी गई बांसुरी तथा ससुराल से मिली कुरथी दलहन फसल पूरी तरह सड़क पर फैल गया था।
![]()













Leave a Reply