Advertisement

गांधीनगर थाना के नये प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने संभाला पदभार

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय आदेश के बाद जिला के हद में गांधीनगर थाना के नये प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने निवर्तमान प्रभारी पिंटू कुमार मेहता से पदभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर थाना प्रभारी सिंह ने कहा कि थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था कायम रखना तथा अवैध धंधो पर लगाम लगाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके लिए जनता के सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने रहिवासियो को किसी भी तरह की समस्या होने पर निर्भिक होकर बिना संकोच मिलने की अपील की। कहा कि उनकी समस्या का समाधान तत्परता के साथ किया जाएगा। साथ हीं कहा कि क्षेत्र में किसी भी तरह का अवैध करोबार नहीं चलने दिया जाएगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *