Advertisement

अवैध धंधेबाजो का थाना क्षेत्र में स्थान नहीं-धनंजय कुमार सिंह

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। थाना क्षेत्र में किसी भी प्रकार का अवैध धंधा नहीं चलने दिया जायेगा। क्षेत्र में अवैध धंधेबाजो के लिए कोई स्थान नहीं है।

उक्त बातें बोकारो जिला के हद में गांधीनगर थाना में नव पदस्थापित थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह ने बीते 7 मई की देर संध्या एक विशेष भेंट में कही। सिंह बीते एक मई को गांधीनगर थाना में बतौर थाना प्रभारी नियुक्त किए गये है। वे वर्ष 2018 बैच के पुलिस पदाधिकारी है।

थाना प्रभारी सिंह ने कहा कि उनकी पहली पोस्टिंग झारखंड के देवघर जिला था, जहां उन्होंने पांच साल सेवा पुरी करने के बाद वर्ष 2024 के मई माह में बोकारो जिले में अपना योगदान दिया। उन्हें बतौर कनीय अधिकारी बोकारो थर्मल थाना भेजा गया। यहां से उन्होंने एक मई को बोकारो के पुलिस अधीक्षक के कार्यालय आदेशानुसार गांधीनगर थाना प्रभारी के तौर पर कार्य शुरु की है।

थाना प्रभारी धनंजय कुमार सिंह के अनुसार उनका पहला लक्ष्य थाना क्षेत्र में क्राइम कंट्रोल करना, अवैध धंधो पर अंकुश लगाना, आमजन का विश्वास कायम करना और वरीय पदाधिकारियों द्वारा दिए गये आदेश व् दिशा निर्देश का पालन करना है। उन्होंने कहा कि वे नियम सम्मत कार्य करने में विश्वास रखते है, इसलिए उनके कार्यकाल में थाना क्षेत्र में अवैध धंधेबाजो के लिए कोई स्थान नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *