Advertisement

वृक्षों पर ओबी गिराए जाने के मामले को लेकर डीएफओ ने पीओ से माँगा जवाब

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह प्रबंधन द्वारा वृक्षों पर ओबी गिराए जाने के मामले को वन विभाग ने गंभीरता से लिया है। बोकारो के वन प्रमंडल पदाधिकारी ने जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी को पत्र भेजकर मामले की विस्तृत जानकारी मांगी है।

जानकारी के अनुसार डीएफओ बोकारो द्वारा बीते 30 अक्टूबर को जारी पत्र (ज्ञापांक-238 ) के माध्यम से जारंगडीह के परियोजना पदाधिकारी को कहा गया है कि प्रबंधन द्वारा ओबी डंप विभिन्न पेड़ो के उपर डाला जा रहा है, जिससे पेड़ो को काफी क्षति हो रही है। प्रेषित पत्र में कहा गया है कि अबतक कितने पेड़ो की क्षति हुई है और इसे बचाने के लिए क्या प्रयास किया गया है।

पत्र की प्रति डीएफओ ने क्षेत्र के महाप्रबंधक को प्रेषित कर अद्दतन स्थिति की जानकारी मांगी है। ज्ञात हो कि निजी आउटसोर्सिंग कंपनी द्वारा अधिभार (ओबी) डंपिंग के दौरान बिना किसी भय के हजारों वृक्षों के उपर ओबी गिराया गया। इसे लेकर कई प्रिंट तथा सोशल मीडिया द्वारा प्रबंधन के खिलाफ मुहिम छेड़ दिया था।

इसके बाद मामले में वन प्रमंडल पदाधिकारी की तंद्रा टूटी और कोलियरी प्रबंधन पर मनमानी के खिलाफ नकेल कसने की कवायद शुरु की गयी है। देखना है वन विभाग इस मामले में वास्तव में संजीदा है या……?

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *