Advertisement

देवोत्थान एकादशी सह तुलसी विवाह संपन्न

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में विभिन्न गांव, कस्बे तथा शहरी इलाके में 4 नवंबर को देवोत्थान एकादशी व्रत रख महिलाएं घर के आंगन में पवित्र तुलसी पौध के समक्ष विधिवत पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर पुरोहितों ने व्रतियों को जालंधर की छल से मौत देने के उपरांत अपनी अनन्य भक्त विंदा से श्राप पाने एवं बाद में उससे भगवान विष्णु ने शालिग्राम से विवाह रचाकर किस प्रकार उसे जग में पूजनीय कहलाए जाने वाली यह कथा श्रवण कराए। पूजा के उपरांत फल, मिष्ठान आदि से व्रत तोड़ने का विधान पूरी की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *