प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत के मैथानटुंगरी स्थित मायथानधाम में श्रद्धालुओं द्वारा ग्राम देवी की 30 जून को पूजा-अर्चना उत्साह व धूमधाम से की गई।
इस अवसर पर पूजा की विधान स्थानीय पुजारी मदन सिंह, उनकी धर्म पत्नी सुंदरी देवी, गोडाएत भूषण महली, बलि चढ़ाने में शंकर सिंह आदि शामिल थे। ज्ञात हो कि ग्राम देवी की पूजा में यहां सफेद बकरे की बलि दिए जाने की प्रथा है। मौके पर पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, समाजसेवी ललन सोनी, वरुण मिश्रा, संजय मिश्रा, चंदन रविदास, मनोज कपरदार, रमेश नायक, रामधन महली, सुरेश सिंह, बबली सिंह, भोला नायक सहित काफी संख्या में उपस्थित ग्रामीण महिला, पुरुष, युवक, युवतियां, बच्चे, बुजुर्ग आदि उपस्थित होकर सामूहिक रूप से ग्राम देवी से गांव की सुख-समृद्धि की कामना की।
0/6/25.
![]()













Leave a Reply