एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो के सेक्टर बारह ए ई में शनिदेव महाराज मंदिर परिसर में 27 दिसंबर को श्रीगणेश पूजा समिति द्वारा शनि देव महाराज का खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण प्रत्येक शनिवार की भांति बड़े धूमधाम से किया गया। इससे पुर्व यहां श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा पूर्वक शनि देव व् अन्य स्थापित देवी-देवताओं की पूजा आरती की गयी। पूजा व् आरती में बड़ी संख्या में रहिवासी शामिल हुए।
जानकारी के अनुसार इस अवसर पर न्याय देवी शनिदेव महाराज, विघ्नहर्ता श्रीगणेश भगवान, श्रीराम भक्त श्रीबजरंग बली, देवाधिदेव श्रीभोले बाबा, आस्था का प्रतीक पीपल देव की पूजा अर्चना करने के उपरांत शनि देव महाराज का विशेष आरती किया गया, जिसमें नगर के सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
श्रीगणेश पूजा समिति सेक्टर बारह द्वारा बताया गया कि शनिदेव महाराज का हर शनिवार को पूजा अर्चना उपरांत खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया जाता है, जो प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार को भी किया गया। महाप्रसाद ग्रहण करने के लिए नगर के सैकड़ों की संख्या में भक्तगण शामिल होकर महाप्रसाद ग्रहण किया।
बताया जाता है कि शनिदेव पूजन कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय पत्रकार निर्मल महाराज की अहम भूमिका रही है। इनके सुझाव से पूजा सम्पन्न कराया गया है। इस अवसर पर श्रीगणेश पूजा समिति के अध्यक्ष जितेंद्र कुमार, सुनील राज महतो, राकेश कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार, गोलू कुमार, पवन कुमार, मनोज कुमार राय, जितेंद्र नापित, प्रदीप कुमार, राज कुमार, सुशील कुमार सोनी, शिव कुमार, डॉक्टर पंकज, रोहित शर्मा आदि का सराहनीय सहयोग रहा है।
![]()













Leave a Reply