Advertisement

श्रद्धालुओं द्वारा दूसरे दिन भी श्रद्धापूर्वक की गयी भगवान श्रीगणेश की पूजा

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गणेशोत्स्व के दूसरे दिन भी 28 अगस्त को बोकारो जिला के हद में तेनुघाट और आसपास के क्षेत्र में भगवान श्रीगणेश की पूजा भक्तजनों द्वारा श्रद्धा व् भक्तिभाव से की गयी।

जानकारी के अनुसार विघ्नहर्ता श्रीगणेश की पूजा तेनुघाट में कई स्थानों मे कहीं सार्वजनिक रूप से तो कहीं अपने घर में पंडाल का निर्माण कर व् प्रतिमा स्थापित कर श्रद्धालूजन पूजा करते हुए नजर आए। भक्तो ने अटूट आस्था के साथ पूजा अर्चना किया।

बताते चलें कि तीन दिन तक होने वाले इस पूजा के दूसरे दिन 28 अगस्त की सुबह और संध्या बेला में भगवान श्रीगणेश की आरती करते श्रद्धालू नज़र आए। इधर भक्तों ने पुजारी राजीव कुमार पांडेय के वैदिक मन्त्रचार के बीच पूजा अर्चना किया। वही पूजा अर्चना के बाद आरती की। इसके बाद भक्तजनों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

इस दौरान तेनुघाट एफ टाइप में सार्वजनिक पूजा, आई टाइप कॉलोनी में अधिवक्ता हरि शंकर प्रसाद और रमेंद्र कुमार सिन्हा के निवास वहीं रमेंद्र कुमार सिन्हा के घर पर पूजा, आरती, भजन कीर्तन का आयोजन किया गया। जिसमें अनिल कुमार, जगदीश मिस्त्री, उदय कुमार सिंह, पंकज पाठक, सुदर्शन कुमार, विनय कुमार सिन्हा, सुनील कुमार, योगेश नंदन प्रसाद, रबिंद्र नाथ बोस, सुनीता सिन्हा, रीना सिन्हा, शालिनी सिन्हा, अनीता विश्वनाथन, जया विश्वनाथन, सुजाता प्रसाद, रूपा सिंह, निकिता कटरियार, ममता देवी, सीता देवी सहित अन्य कई भक्त गण मौजूद थे। जबकि देर शाम भक्तगण परिवार के साथ मंगलमूर्ति का दर्शन के लिए निकले। युवाओ से लेकर महिलाओं और युवतियां बड़ी संख्या में विभिन्न पंडालो में स्थापित गणपति बप्पा के दर्शन के लिए निकले थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *