Advertisement

मकर संक्रांति पर देवीपुर खेला चंडी मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर 14 जनवरी की देर संध्या बोकारो जिला के हद में गोमिया प्रखंड के देवीपुर मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धा व् भक्ति के साथ माँ खेला चंडी की पूजा अर्चना की गयी।

इस अवसर पर आसपास के दर्जनों महिलाओं ने यहां मंदिर में स्थापित माँ खेला चंडी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित की। यहां पुरोहित राजू तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चारण कर पूजा संपन्न कराया। बताया जाता है कि पूजा के दूसरे दिन दोपहर नियमानुसार श्रद्धालुओं द्वारा परंपरा के अनुसार बकरे की बली दी जायेगी।

पूजा के अवसर पर उपस्थित गोमिया के पूर्व विधायक लंबोदर महतो ने कहा कि मकर संक्रांति के अवसर पर यहां कई शतको से श्रद्धालुओं द्वारा श्रद्धापूर्वक माँ खेला चंडी की पूजा की जाती रही है। यह हमारे आस्था और विश्वास का प्रतीक माँ चंडी की स्थली रही है। उन्होंने कहा कि यहां के विकास के लिए उनसे जो बन पड़ेगा, उसे वे जरुर पुरा करेंगे।

जिला परिषद अध्यक्षा सुनीता देवी ने कहा कि उनके द्वारा अपने जिला परिषद मद से जल्द हीं मंदिर परिसर के चारो तरफ जो बांस की बल्ली से घेराव दिख रहा है। उसके स्थान पर बाउंड्री वाल और मंदिर परिसर को स्टील ग्रिल लगाकर भव्यता दी जायेगी। उन्होंने कहा कि यह उनके क्षेत्र में आता है, इसलिए यहां का विकास करना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। कहा कि अगले वर्ष श्रद्धालुओं को मकर संक्रांति से पुर्व मंदिर के चारो तरफ पक्की दिवार का घेराव दिखेगा। समाजसेवी लव नाथ देव ने कहा कि यहां वर्ष 1765 ईस्वी से लगातार माँ खेला चंडी की श्रद्धालुओं द्वारा वट वृक्ष के निचे प्रतिमा की पूजा की जाती रही है। तब यहां बाघ-शेर आदि जंगली जानवर विचरण करते थे। बाद में वट वृक्ष गिरने के बाद यहां मंदिर निर्माण कर आस्था पूर्वक पूजा अर्चना की जा रही है।

मौके पर पुरोहित राजू तिवारी, वरीय भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति, समाजसेवी चितरंजन साव, पूजा कमेटी के रूपेश नाथ देव, सुमन नाथ देव, मनोज नाथ देव,अमित नाथ देव, मनोज कुमार देव, अमित कुमार देव, अनिल नाथ देव, रॉकी सिंह, मनोरंजन सिंह, सुरेन्द्र सिंह, बिष्णु लाल सिंह, चितरंजन सिंह, मनी सिंह, दिपक सिंह, गोपाल कुमार देव, विनय सिंह, नेपाली सिंह, रंजीत साहू, मनोज साहू, मिथुन यादव, पूजा सिंह, प्रियंका सिंह, पूजा कुमारी देव, अनीता देव आदि श्रद्धालूगण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *