Advertisement

श्रद्धालुओं द्वारा मां दुर्गा के चौथे स्वरूप माता कुष्मांडा की पूजा

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। नवरात्रि के चौथे दिन 25 सितंबर को मां दुर्गा की चतुर्थ स्वरूप माता कुष्मांडा की विधि विधान से श्रद्धालुओं द्वारा पूजा-अर्चना की गयी।

शास्त्रों में वर्णित कथानुसार माता कुष्मांडा की पूजा करने से मनुष्य के हरेक दुःख व दरिद्रता से छुटकारा मिलती है। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली के श्रीदुर्गा मंदिर में आचार्य संतोष चटर्जी ने चतुर्दिन की दुर्गा सप्तशती पाठ की। सुजल आचार्य मुख्य पुजारी बतौर विराजमान थे। इस अवसर पर श्रद्धालु माताएं व युवतियां संध्या को मंदिर परिसर में दीप प्रज्वलित की।

जानकारी के अनुसार मंदिर परिसर में आयोजित संध्या काल आरती में पंचायत के मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, गौरीनाथ कपरदार, आनंद साव, संतन मिश्रा, संजय मिश्रा, अंगेज मिश्रा, संजय मास्टर, शिवचरण कपरदार, अमर मिश्रा, मनी मिश्रा, संतोष नायक, बैजनाथ नायक, प्रताप मिश्रा, दीनदयाल मिश्रा, पीताम्बर मिश्रा, गौतम पाल, सौरभ मिश्रा, महेंद्र नायक, निताई रजवार सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालू ग्रामीण रहिवासी शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *