रावण दहन कार्यक्रम में पुर्व सीएम मधु कोड़ा व पुर्व सांसद गीता कोड़ा रहे शामिल
सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा में इस वर्ष दुर्गा पूजा का समापन बीते 3 सितंबर को हर्षोल्लास और भव्यता के साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं क्षेत्र के पूर्व सांसद ने भाग लिए।
जानकारी के अनुसार गुवा क्षेत्र के आठ स्थानों की मां दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बीते 3 अक्टूबर की देर रात गुवा बाजार स्थित कुसुम घाट के कारो नदी में किया गया। इस दौरान आतिशबाजियों की ध्वनि और डीजे की धुन पर झूमते-गाते श्रद्धालुओं ने मां को विदाई दी। खासकर महिलाओं ने नृत्य और गीत-संगीत में भाग लेकर माहौल को और भी भावपूर्ण बना दिया।
प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस अधीक्षक चाईबासा के दिशा-निर्देशन में गुवा पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। सभी प्रतिमाओं का विसर्जन बारी-बारी से शांतिपूर्ण ढंग से किया गया। इससे पूर्व सभी पूजा पंडालों की प्रतिमाएं गुवा सेल के फुटबॉल मैदान में एकत्रित किया गया, जहां सांस्कृतिक माहौल और भक्तिमय गीतों की गूंज से वातावरण सराबोर रहा।

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं पूर्व सांसद गीता कोड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। दोनों ने संयुक्त रूप से विशाल रावण का दहन किया। रावण दहन के साथ ही मैदान तालियों और जयकारों से गूंज उठा। इस अवसर पर पुर्व सीएम मधु कोड़ा ने कहा कि विजयादशमी बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। समाज में भाईचारे एवं एकता बनाए रखना ही इस पर्व का सच्चा संदेश है। पुर्व सांसद गीता कोड़ा ने भी क्षेत्र की शांति, सद्भाव और विकास के लिए सामूहिक सहयोग की आवश्यकता पर जोर दिया।
आतिशबाजियों, ढोल-नगाड़ों और भक्तों की जयकारों के बीच जब मां की प्रतिमाएं कारो नदी में विसर्जित की गईं तो पूरा वातावरण श्रद्धा और भावनाओं से भर उठा। पुलिसिया व्यवस्था थाना प्रभारी नीतीश कुमार के देख रेख में हर जगह चाक चौबद्ध रही।
![]()













Leave a Reply