रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के बागदा नायक टोला में 30 सितंबर की रात भव्य माता जागरण का आयोजन किया गया। देर रात तक चले इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे। पूजा मंडप आस्था का केंद्र बन गया। नेताओं व् अतिथियों ने भी आशीर्वाद लिया।
माता जागरण के अवसर पर पूरे गांव और आसपास के क्षेत्रों से आए भक्तों ने भजनों की धुन पर माता का गुणगान किया और झूमते-नाचते नजर आए। पूजा मंडप को आकर्षक ढंग से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों की सजावट ने पूरे स्थल को भक्ति और आस्था का केंद्र बना दिया।
कार्यक्रम के दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा देवी भजन प्रस्तुत किए गए। जय माता दी के जयकारों से पूरा वातावरण गुंजायमान रहा। स्थानीय दर्जनों श्रद्धालुओं का कहना है कि यहां माता के दरबार में मनौती मांगने पर इच्छाएँ पूर्ण होती हैं। इसी विश्वास और आस्था के कारण दूर-दराज़ के रहिवासी भी यहां आकर पूजा-अर्चना करते हैं।
जागरण कार्यक्रम में कई स्थानीय जनप्रतिनिधि और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। अतिथियों ने माता की बेदी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि मां दुर्गा की कृपा से गांव और समाज में हमेशा शांति, समृद्धि और भाईचारे का वातावरण बना रहे। आयोजन समिति की ओर से भक्तों के लिए प्रसाद और भंडारे की व्यवस्था की गई थी। रात भर चले जागरण में भक्तिमय माहौल और उत्साह देखते ही बन रहा था। मुख्य रूप से चतुर डोम, विकास महतो, डोमन रजवार, परमेश्वर रजवार, फिरोदर घासी, धरमु, सुरैया घासी आदि शामिल थे।
![]()













Leave a Reply