Advertisement

बोकारो नदी तट पर शिवलिंग और नंदी की आकृति स्व प्रकट, श्रद्धालुओं द्वारा पूजा शुरु

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में सुदूरवर्ती ढेढें स्थित बोकारो नदी तट पर स्व प्रकट शिवलिंग और नंदी की आकृति की सूचना है। सूचना के बाद वहां रहिवासीयों द्वारा पूजा अर्चना प्रारंभ कर दी गयी है।

जानकारी के अनुसार गोमियां प्रखंड के हद में होसिर पश्चिमी पंचायत के ढेढें गांव के निकट बोकारो नदी तट पर 30 सितंबर को सिरपिरिया पत्थर के बीच शिवलिंग और नंदी की आकृति का शिला दिखाई दिया। जिसके बाद वहां पूजा पाठ के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड पड़ी। वहीं दूर दराज से शीला को देखने के लिए रहिवासी महिला और पुरुष काफी संख्या में जुटने लगे और पूजा पाठ भी होने लगी।

बताया जाता है कि उक्त शिलापट्ट को दर्जनों महिला पुरुष बोकारो नदी से जल लेकर भगवान भोलेनाथ और नंदी पर जल अर्पण कर पूजा पाठ कर रहे हैं। कई महिलाएं दूध अर्पित करने लगी। उक्त स्थल में काफी संख्या में सनातन धर्म प्रेमी भी मौजूद होकर भजन कीर्तन करने लगे।

बोकारो नदी तट में शिवलिंग और नंदी की चित्रित पत्थर मिलने से रहिवासी इसे चमत्कार समझ रहे हैं। भीड़ के दौरान कई भक्तगण पूजा पाठ कर मंदिर की स्थापना करने की भी बात करने लगे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *