Advertisement

रोवांम में बाबा शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं की भीड़, सड़कों पर दिखे भक्त

सिद्धार्थ पांडेय/चाईबासा (पश्चिम सिंहभूम)। सावन की पहली सोमवारी के अवसर पर 14 जुलाई को पश्चिम सिंहभूम जिला के हद में गुवा थाना क्षेत्र के निर्माणाधीन रोवांम शिव मंदिर में ग्रामीण श्रद्धालुओं का भीड़ उमड़ा।

इस अवसर पर अहले सुबह से ही श्रद्धालू जलाभिषेक करते दिखे। पूरा मंदिर बोल बम के नारे से गूंजा।श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए जलाभिषेक करने के लिए सारी व्यवस्थाएं पहले से ही दुरुस्त रखी गई थी। रोवांम गाँव के श्रद्धालु बीते बीते 13 जुलाई को रामतीर्थ दर्शनार्थ गए। वहाँ से लौट 14 जुलाई को भगवान शिव का जलाभिषेक किया। जिसमें रोवांम, घाटकुड़ी, गंगदा, अकहाता, बुंदू, दोदारी, दुईया, सलाई व अन्य आस पास के ग्रामीण शामिल थे।

ग्रामीण बुद्धराम सिद्धू, रामेश्वर चाँपिया, राजू गोप, विकास, अजीत, मनोरंजन व अन्य ने ग्रामीणों की अगुआई की। इस अवसर पर गांव के ग्रामीण समाजसेवी योगेश्वर गोप उर्फ योगी गोप ने बताया कि गांव में भगवान शिव के बृहद मंदिर का निर्माण कार्य ग्रामीण एवं आस पास के गणमान्य जनों के सहयोग से किया जा रहा है। निर्माणाधीन मंदिर का इस अवसर पर उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिव की महिमा अपरंपार है। वे सृष्टि के संहारक और रक्षक दोनों हैं। उनकी आराधना से भक्तों को सुख, शांति और समृद्धि मिलती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *