Advertisement

श्रावण की तीसरी सोमवारी पर श्रद्धालुओं ने किया बाबा हरिहरनाथ का जलाभिषेक

गंगा एवं गंडक नदियों में लाखो श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। श्रावण माह की तीसरी सोमवारी पर 28 जुलाई को लाखों श्रद्धालुओं ने सारण जिला के हद में सोनपुर स्थित गंगा एवं गंडक नदियों के विभिन्न घाटों में आस्था की डुबकी लगायी। साथ हीं श्रद्धालुओं ने सोनपुर स्थित बाबा हरिहरनाथ सहित विभिन्न शिवालयों में जलाभिषेक किया।

श्रावण की तीसरी सोमवारी के अवसर पर पहलेजा धाम, सबलपुर स्थित गंगा – गंडक संगम स्थल के घाटों, सोनपुर के नारायणी नदी के काली घाट, गजेन्द्र मोक्ष देवस्थानम घाट, कष्टहरिया घाट, विजय घाट, भारत वंदना घाट, सवाईच घाट आदि पर भी स्नानार्थियों की भारी भीड़ रही। बाबा हरिहरनाथ की जय जयकार से सम्पूर्ण साधु गाछी का इलाका गूंज रहा था। काली घाट पर पूरी तरह प्रशासनिक व्यवस्था के तहत श्रद्धालुओं ने नारायणी में डुबकी लगायी।

काली घाट के डीह पर स्थित काली मंदिर में महाकालेश्वर शिव लिंग, आप रूपी गौरी शंकर मंदिर, कष्टहरिया शिव परिवार मंदिर में भी भक्तों ने जलाभिषेक किया। मही नदी किनारे उमा महेश्वर लिंगोदभूत मंदिर, चिड़ियां मठ स्थित विशालनाथ महादेव, राहर दियारा चौक स्थित भूतेश्वर नाथ आदि शिव मंदिरों में भी श्रावणी सोमवारी पर जलाभिषेक करनेवालों की भीड़ देखी गई। इस अवसर पर सोनपुर रेलवे स्टेशन गेट स्थित नर्मदेश्वर नाथ एवं सबलपुर के शिवालयों में श्रद्धालुओं द्वारा संगम के जल से जलाभिषेक किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *