Advertisement

अनंत चतुर्दशी पर राम मंदिर में श्रद्धालुओं ने की पूजा अर्चना

प्रहरी संवाददाता/जमशेदपुर (झारखंड)। पश्चिमी सिंहभूम जिला के हद में गुवा बाजार स्थित राम मंदिर प्रांगण में 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी कथा वाचन का आयोजन किया गया। अनंत चतुर्दशी पर दर्जनों महिलाओं ने पूजा अर्चना की।

जानकारी के अनुसार अनंत चतुर्दशी की पूजा अर्चना मंदिर के पुजारी गोविंद पाठक द्वारा संपन्न करायी गई। इस दौरान महिलाएं सुबह से निर्जला उपवास रख पूजा के बाद ही प्रसाद ग्रहण किया। पूजा के अंत में भगवान श्रीहरि अनंत का कथा सुनाई गई।

ज्ञात हो कि, अनंत चतुर्दशी के दिन पूजा करने वाले श्रद्धालु सिर्फ मीठा पकवान ही ग्रहण करेंगे। कहा जाता है कि अनंत चतुर्दशी पर अनंत स्वरूप की पूजा की जाती है तो वहीं अनंत सूत्र में लगी चौदह गांठें भगवान श्रीहरि विष्णु द्वारा बनाए गए 14 लोकों का प्रतीक है। माना जाता है कि यह सूत्र हर संकट से मनुष्य की रक्षा करता है।

यदि हरि अनंत हैं, तो 14 गांठ हरि द्वारा उत्पन्न 14 श्लोकों की प्रतीक है। भगवान विष्णु ने सृष्टि के आरंभ में चौदह लोकों की रचना की थी, जिनमें, सत्य, तप, जन, स्वर्ग, भुव, भू, अतल, वितल, सुतल, तलातल, महातल, रसातल और पाताल शामिल है। अपने बनाए इन लोकों की रक्षा के लिए ही उन्होंने अलग-अलग अवतार भी लिए थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *