Advertisement

श्रद्धालुओं ने चैती छठ पर अस्तलागामी सूर्य को दिया अर्घ्य

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। महा आस्था का पर्व चैती छठ के तीसरे दिन 14 अप्रैल की संध्या श्रद्धालुओं ने अस्तलागामी सूर्य को अर्घ्य दिया। इस अवसर पर तेनुघाट में भी छठ व्रतियों ने भी सूर्योपासना की।

मालूम हो कि चार दिनों तक चलने वाला आस्था का महापर्व छठ में 14 अप्रैल की संध्या डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर श्रद्धालुओं ने भक्ति पूर्वक भगवान भास्कर को याद किया। जहां छठ वर्तियो ने पूरी आस्था पूर्वक पूजा अर्चना किया। अर्घ्य के मौके पर नदी एवं जलाशय तटों पर भारी संख्या में भक्तों की भीड़ नजर आई। वहीं 15 अप्रैल की सुबह सूर्य को अर्घ्य देकर महा पर्व का समापन होगा।

इस अवसर पर तेनुघाट छठ घाट पर वीरेंद्र प्रसाद, नागेंद्र प्रसाद, सुभाष कटरियार, योगेश नंदन प्रसाद, प्रताप कुमार, अजय अम्बष्ट, कौस्तुभ कृष, शिवम कटरियार, रानी प्रसाद, लक्ष्मी गुप्ता, ममता कटरियार, सुजाता प्रसाद, रीना देवी सहित अन्य भक्तों ने भी अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *