धीरज शर्मा/विष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड (Vishnu garh block) के हद में बकसपुरा पंचायत में राजू प्रभु की पुत्री सिया राज के प्रथम जन्मदिन पर हरि कीर्तन भजन एवं भंडारे का आयोजन किया गया।
जिसमें मुख्य अतिथि धनबाद (Dhanbad) के इस्कॉन अध्यक्ष श्रीनाम प्रेम प्रभु (आईआईटी जमशेदपुर) का भव्य स्वागत कर हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे की जयकारे के साथ नगर भ्रमण किया गया। तत्पश्चात प्रेम प्रभु ने राधे कृष्ण के चित्र पर पुष्प अर्पित कर भोग लगाकर देर रात तक भक्तों के बीच भजन कीर्तन एवं प्रवचन किए।
इस अवसर पर श्रीनाम प्रेम प्रभु ने राधे कृष्ण भक्तों को मनुष्य जीवन में भगवान को पाने का हरे कृष्ण हरे हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम हरे राम राम राम राम हरे हरे, नाम जाप करने का मंत्र देकर सिया राज को आशीर्वाद दीए।
यहां सिया राज ने जन्मदिन पर केक काटकर राधे कृष्ण भक्तों से शुभाशीष प्राप्त किए। सिया राज के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बकसपुरा, भलुआ, विष्णुगढ़, मुरगांवों, कोल्हु, बोदरा एवं अन्य गांव के राधे कृष्ण के सैकड़ों भक्तगण शामिल होकर खुशियों में चार चांद लगाकर आशीर्वाद दिए।
![]()












Leave a Reply