Advertisement

सदाशिव पंचायतन यज्ञ के तीसरे दिन यज्ञशाला में भक्तों ने लगाया फेरी

एस. पी. सक्सेना/बोकारो। बोकारो जिला के हद में गोमियां प्रखंड के रेलवे कॉलोनी कथारा में श्रीश्री साम्ब सदाशिव पंचायतन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार साम्ब सदाशिव पंचायतन परिवार की स्थापना की शुरुआत के बाद और तीसरे दिन सुबह यज्ञ शाला के चारों तरफ भक्तगणों द्वारा भक्तिभाव से फेरा लगाया गया। भक्तजन लगातार तीसरे दिन फेरा लगाते दिखे। साथ हीं पूरे विधि विधान से मंत्र का जाप होता रहा। विधि विधान से शिव जी के पुरे परिवार का प्राण प्रतिष्ठा एवं मंदिर में स्थापना किया गया। उसके बाद हवन-पूजन किया गया।

इस अवसर पर कथारा पंचायत की मुखिया पूनम देवी, उप मुखिया प्रमोद कुमार, पंचायत समिति सदस्या निभा देवी, वार्ड सदस्य जमुना देवी, पूर्व सैनिक रामनाथ राय, समाजसेवी डॉ सर्जन चौधरी, दयाल चौहान, जगदीश भारती, रंजीत सिंह, संतोष चौहान, प्यारेलाल, रुद्र कुमार, रंजीत महतो, अनिल सिंह, मंजीत, आलोक भारती, किशोर कुमार, रवि कुमार, प्रमोद यादव, सतेन्द्र कुमार दास, आदि।

चमन महतो, अंबिका सिंह, रामजी प्रसाद, बाबू मुंडा, कृष कुमार, अंशु कुमार, हर्ष कुमार, अरुण कुमार, शिवकुमार, शकुंतला बाई, रूबी देवी, किरण देवी, ममता देवी, जमुना देवी, होम बाई, संतोषी देवी, रेणु देवी, संगीता कुमारी, इंदु कुमारी, विनीता कुमारी, लक्ष्मी देवी, कमल भारती, सुनीता देवी के अलावा सैकड़ो की संख्या में महिला पुरुष और बच्चे यज्ञ में शामिल हुए।

यज्ञ आयोजन में मुख्य आचार्य के रूप में आचार्य रघुनंदन शास्त्री, बम बम पांडेय, बंटी पांडेय, चंद्रहास मिश्रा द्वारा मंत्रोच्चार किया गया, जबकि मुख्य यजमान के रूप में प्रकाश चौहान संग रेणु देवी, शमशेर संग नैना देवी और भोला चौहान संग सरिता देवी शामिल हुए।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *