Advertisement

भक्तों ने धूमधाम से मंगलमूर्ति का आह्वान कर किया प्रतिमा स्थापित

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। गणेश चतुर्थी के आगमन के साथ ही 27 अगस्त को मंगलमूर्ति और विघ्नहर्ता भगवान गणेश का आह्वान बोकारो जिला के हद में तेनुघाट मे धूमधाम के साथ सम्पन्न हो गया।

इस अवसर पर पूरे तेनुघाट क्षेत्र मे भक्तो ने विधि विद्यान के साथ भगवान गणेश का आह्वान करते दिखे। तेनुघाट में कई स्थानों मे कहीं सार्वजनिक रूप से तो कहीं अपने घर में पंडाल का निर्माण कर भगवान गणेश का प्रतिमा स्थापित कर आह्वान किया गया। भक्तो ने अटूट आस्था के साथ पूजा अर्चना की।

अगले तीन दिन तक होने वाले इस अनुष्ठान को लेकर भक्त पूरे तन्मयता के साथ जुटे हुए है। इधर भक्तों ने पुजारी राजीव कुमार पांडेय के वैदिक मन्त्रचार के बीच पूजा अर्चना किया। वही पूजा अर्चना के बाद आरती कर प्रसाद का वितरण किया गया। जबकि देर शाम भक्तगण परिवार के साथ मंगलमूर्ति का दर्शन के लिए निकले। युवाओ से लेकर महिलाओं और युवतिया गणपति बप्पा के दर्शन के लिए निकले थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *