Advertisement

श्रद्धालुओं ने किया शिल्पीदेव विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन

प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के हद में अंगवाली स्थित राजाटांड़ निवासी समाजसेवी सह संवेदक पवन कुमार नायक द्वारा अपने निजी कार्यालय परिसर में आयोजित विश्वकर्मा पूजा के उपरांत दूसरे दिन 18 सितंबर को शिल्पीदेव विश्वकर्मा की प्रतिमा का विसर्जन देर रात को स्थानीय जलाशय में किया गया।

इस अवसर पर आयोजित विसर्जन जुलूस में शामिल काफी संख्या में स्थानीय युवको का समूह उत्साह के साथ नाच, थिरक रहे थे।
प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर मुख्य रूप से स्थानीय रहिवासी पवन नायक, टेकलाल नायक (टोकन), राजेश नायक, अरुण नायक, उमाशंकर नायक, डॉ रामदेव बर्मन सहित दर्जनों युवक शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *