प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के विभिन्न शिवालयों में श्रावण माह के अंतिम सोमवारी धूमधाम के साथ मनाया गया।
जानकारी के अनुसार प्रखंड के हद में अंगवाली एवं समीपस्थ क्षेत्रों में सावन महीने की चौथे और अंतिम सोमवारी 4 अगस्त को विभिन्न शिवालयों में प्रातः से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिरों के पुजारियों द्वारा श्रद्धालुओं को क्रमवार जलाभिषेक एवं बेल पत्र चढ़ाए जाने का अनुष्ठान किया गया।
बताया जाता है कि अंगवाली में मंडपवारी चौक, दामोदर नदी खांजो संगम तट, महादेव पत्थर धाम, चांदो, चलकरी, बहरागोड़ा आदि के शिव मंदिरों में महिला, पुरुष, युवक, युवतियां व् बच्चों ने जलाभिषेक किया।
![]()













Leave a Reply