Advertisement

सावन की तीसरी सोमवारी पर शिवालयों में जलाभिषेक को उमड़े श्रद्धालु

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। सावन माह की तीसरी सोमवारी पर 5 अगस्त को बोकारो जिला के हद में बेरमो के तमाम शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के सभी शिव मंदिरों में हर-हर महादेव के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की।

इस मौके पर कई मंदिर परिसरों को भव्य तरीके से सजाया गया। क्षेत्र के करगली वाशरी के समीप स्थित सत्य नारायण शिव मंदिर में जलाभिषेक को श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। दिन चढ़ने के साथ मंदिरों में भक्तों की भीड़ बढ़ती गई। महिला व पुरुषों ने बेलपत्र, धतूरा, अक्षत, फूल, धूप व अगरबत्ती से पूजा-अर्चना की।

इस अवसर पर मथुरा रवानी और अमित यादव के द्वारा खीर और खिचड़ी भोग का प्रसाद सैकड़ो श्रद्धालुओं के बीच वितरण किया गया। मौके पर दीपक महतो, राजीव महतो, विनोद सिंह, सोनू सिंह, मनोज चंद्रवंशी, अमित रवानी, राज यादव, बिनोद महतो आदि मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *