Advertisement

उलगड्डा के विभिन्न टोला सहित चिपुदाग से श्रद्धालु टुसू शोभा पदयात्रा में शामिल

ममता सिन्हा/तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के उलगड्डा पंचायत के विभिन्न टोलो सहित चिपुदाग से 14 जनवरी को सैकड़ों महिला, पुरुष बुजुर्ग एवं बच्चे टुसू भषान जतरा शोभा पदयात्रा में शामिल हुए।

जानकारी के अनुसार लगभग आठ किलो मीटर टुसू भषान जतरा पैदल शोभा यात्रा झारखंडी संरक्षण समिति के बैनर तले निकाला गया। समिति के सभी सदस्य एवं सदस्या उलगड्डा से चलकर तेनुघाट के बिरसा चौक पहुंचे। बिरसा चौक स्थित भगवान बिरसा मुंडा के प्रतिमा पर जिला परिषद सदस्या माला कुमारी, लालबहादुर शर्मा, गंगा तुरी, भूपेंद्र महतो, राजू महतो सहित कई गणमान्य जनों द्वारा पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया गया।

तत्पश्यात टुसू को धरती आवा बिरसा के प्रतिमा के समीप रख कर सभी महिला पुरुषों ने खोरठा एवं नागपुरी गीतों पर जम कर नृत्य एवं झूमर डांस किया। उसके बाद टुसू लेकर तेनुघाट दामोदर नदी के पुल के पास टुसू को विसर्जन किया गया।

इस अवसर पर गोमिया के पूर्व विधायक डॉक्टर लम्बोदर महतो की धर्म पत्नी कौशल्या देवी, उलगड्डा के पंचायत समिति सदस्या यशोदा देवी, पूर्व मुखिया उर्मिला देवी, मुखिया अरविंद कुमार मुर्मू, तेनुघाट मुखिया पति संतोष श्रीवास्तव, दीपक गुप्ता, समिति के अध्यक्ष लुटन महतो, संरक्षक राजू महतो, देवेंद्र कुमार महतो, सुरेश महतो सहित सैकड़ों गणमान्य उपस्थित थे।

 

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *