Advertisement

भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखा के फिर अध्यक्ष बने देवेंद्र सिंह

नए पदाधिकारियों का स्वागत करते श्री गुरु नानक विद्यालय के सचिव कुंवरजीत सिंह।

गिरिडीह। भारत विकास परिषद गिरिडीह शाखा का वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन बुधवार को श्री गुरु नानक विद्यालय गिरिडीह के सभागार किया गया। कोडरमा से आए भारत विकास परिषद के क्षेत्रीय सम्पर्क सचिव रामरतन महर्षि पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित थे। कार्यकारिणी गठन के संयोजक संरक्षक उदय शंकर उपाध्याय थे।

सबसे पहले भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन समर्पित किया गया। उसके बाद सर्वसम्मति से एक बार फिर देवेंद्र सिंह को अध्यक्ष चुना गया। राजेंद्र सिंह पूंछिया को सचिव एवं रमेश सिन्हा को कोषाध्यक्ष पद पर चयनित किया गया। मौके पर नए सदस्य डॉ तारकनाथ देव, रोहित श्रीवास्तव, नितेश नंदन, भूपेंद्र सिंह को श्री महर्षि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

चयन के बाद राम रतन महर्षि ने कहा कि स्वच्छ, समर्थ, संस्कारित भारत संस्था का लक्ष्य है। नई पीढ़ी में संस्कार भरने से अच्छे समाज का निर्माण होता है। भारत विकास परिषद ने विकलांगता पर बहुत काम किया है। भारत विकास परिषद के कई हॉस्पिटल हैं, जहां सेवा भावना से इलाज किया जाता है। भारत को जानो प्रतियोगिता के माध्यम से जब बच्चे भारत के बारे में जानते हैं तो गौरव महसूस होता है। नए अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहा नए जोश के साथ गिरिडीह शाखा को मजबूत किया जाएगा। एकजुट होकर सब सेवा करेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी।

मौके पर डॉ विकास लाल, कृष्णा सिन्हा, डॉ पुष्पा सिन्हा, उमेश तिवारी, अजय जैन, कुंवरजीत सिंह, स्वप्ना कुमार, सुनील मंथन शर्मा, उज्ज्वल सिंह, सावन कुमार, गुरदीप सिंह, अनिरुद्ध सिन्हा, गौतम कुमार, गौरव सिंह, स्वीटी कुमारी, राहुल सिंह सहित अन्य कई लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *