Advertisement

भारत विकास परिषद की बैठक में देवेंद्र सिंह बने जिलाध्यक्ष

प्रहरी संवाददाता/गिरिडीह। भारत विकास परिषद, गिरिडीह की बुधवार को होटल गिरनार इन में जिलाध्यक्ष उदयशंकर उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में देवघर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शर्मा एवं दिवेश झा ने पर्यवेक्षक के रूप में भाग लिया। वर्ष 2024-25 के लिए नई समिति का गठन किया गया।

जिलाध्यक्ष अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, सचिव अजय कुमार जैन, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, सचिव महिला एवं बाल कल्याण डॉ पुष्पा सिन्हा, उपाध्यक्ष गौतम सागर, सह सचिव राजेन्द्र सिंह पुंछिया का चयन निर्विरोध किया गया। अन्य पदों का अगली बैठक में निर्वाचन या मनोनयन किया जाएगा।

इसके पहले दीप प्रज्ज्वलन के साथ स्वामी विवेकानंद एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। फिर वन्दे मातरम गायन के साथ कार्यक्रम आरम्भ किया गया। मौके पर पर्यवेक्षक संतोष कुमार शर्मा ने भारत विकास परिषद की स्थापना का उद्देश्य एवं उसके कार्यकलापों के बारे में बताया।

बैठक में अजय कुमार जैन, दीपक शर्मा, उदयशंकर उपाध्याय, गौतम सागर, सुनील मंथन शर्मा, उमेश तिवारी, कृष्ण प्रसाद सिन्हा, डॉ श्री रवि महर्षि, डॉ श्रीमती मेघा शर्मा, डॉ पुष्पा सिन्हा, अरविंद कुमार, उज्ज्वल सिंह, राजेन्द्र सिंह पुंछिया, सावन कुमार, कुंवर जीत सिंह, राहुल कुमार, अजय बगेड़िया, श्रीमती स्वप्ना कुमार सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे। सभी को अयोध्या मंदिर व श्रीरामलला की तस्वीर देकर सम्मान किया गया। धन्यवाद ज्ञापन एवं नए अध्यक्ष के स्वागत भाषण के साथ बैठक समाप्त की गई।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *