Advertisement

समय से पूरे किए जाएं विकास कार्य, गुणवत्ता का रखें खयाल-विधायक

नप क्षेत्र में विधायक ने किया 3.5 करोड़ के विकास योजनाओ का शिलान्यास

हम बेरमो का विधायक नहीं बेटा बनकर काम करते हैं-कुमार जयमंगल

एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में फुसरो नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत लगभग 3.5 करोड़ रूपये से होने वाले पीसीसी सड़क, नाली निर्माण, डीप बोरिंग सहित 9 विकास योजनाओ का शिलान्यास एक दिसंबर को बेरमो विधायक कुमार जयमंगल (अनुप सिंह) और निवर्तमान वार्ड पार्षद रश्मि सिंह ने नारियल फोड़कर किया।

इस अवसर पर विधायक कुमार जयमंगल सिंह ने कहा कि हम बेरमो का विधायक नहीं बेटा बनकर काम करते हैं। उन्होंने कहा कि समय से पूरा विकास कार्य किए जाएं और गुणवत्ता का ख्याल रखा जाए। उन्होंने विकास कार्यो में पारदर्शिता रखने के निर्देश दिए।

उन्होंने चल रही राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा करते हुए समय से पूरा करने के निर्देश दिए। मौके पर विधायक प्रतिनिघि उत्तम सिंह, मजदूर नेता हरेंद्र प्रसाद सिंह, नप के पूर्व अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह, पूर्व उपाध्यक्ष छेदी नोनिया, जेई राजेश गुप्ता, पूर्व पार्षद आजाद चौहान, नप कर्मी राजीव रंजन सहित भोलू खान, दीपक महतो, महताब खान, गणेश मल्लाह, परवेज अख्तर, आकाश सिंह, सुमित सिंह, अरूण सिंह, नीरज सिंह, चिकू सिंह, घरमेन्दर सिंह, आनंद कुमार, रवि कुमार, राजू रजक, दीपक रजक आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *