कृषि मंत्री ने किया सोनपुर मेला में कृषि प्रदर्शनी का उद्घाटन
अवध किशोर शर्मा/सारण (बिहार)। बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने कहा है कि बिहार के विकास के लिए कृषि का विकास जरूरी है। प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ कृषि है। बिहार की 76 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है और जीडीपी कृषि से जुड़ा है।
मंत्री ने कहा कि राज्य की आमदनी का 21 प्रतिशत जीडीपी कृषि से हीं है। यहां के 90 प्रतिशत किसान लघु, सीमांत (1 हेक्टेयर तक) किसान की तरक्की ही बिहार की तरक्की हैं।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत 2047 का विजन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का सपना बिहार आगे बढ़ेगा, देश आगे बढ़ेगा है। किसानों के लिए हितकारी योजनाएं, पारदर्शिता व् रोजगार है।
कृषि मंत्री यादव 27 नवंबर को सारण जिला के हद में विश्व प्रसिद्ध हरिहरक्षेत्र सोनपुर मेला में बिहार के दूर दराज से आए किसानों, जीविका दीदियों एवं मेला दर्शकों को संबोधित कर रहे थे। इससे पूर्व उन्होंने कृषि प्रदर्शनी के मुख्य द्वार पर फीता काटकर एवं मंच पर दीप प्रज्ज्वलित कर विधिवत प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इस दौरान मंत्री ने प्रदर्शनी में प्रदर्शित दर्जनों स्टालों का अवलोकन कर अधिकारियों से विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला और बाबा हरिहर नाथ बाबा का पौराणिक मंदिर जीवंत धरोहर है।

यहां कार्तिक पूर्णिमा पर एक महीना तक मेला का आयोजन किया जाता है। उन्होंने कहा कि सोनपुर मेला विश्व का सबसे बड़ा पशु मेला है। बिहार की 76 प्रतिशत आबादी कृषि पर निर्भर है। यही इक्कीस प्रतिशत जीडीपी का आधार भी है। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए हितकारी योजनाएं, पारदर्शिता, रोजगार है। उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि कृषि को उद्योग बनाओ। आज उच्च शिक्षा वाले उन्नत किसान बन रहे हैं, जिससे आर्थिक उछाल हो रहीं हैं।
उन्होंने कहा कि किसानों की समस्याओं के समाधान समय पर बीज, खाद, पानी, बिजली, बाजार उपलब्ध कराना हमारा वादा है। कृषि मंत्री ने कहा कि लोकल टू ग्लोबल प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का मिशन है। बिहार का उत्पादन दुनिया में पहुंचे यह हमारा लक्ष्य है। किसान खुशहाल होगा तो बिहार खुशहाल होगा और देश खुशहाल होगा।
कृषि मंत्री ने दिया बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति योजनान्तर्गत चेक
बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति योजनान्तर्गत मेसर्स श्रीश्याम फूड्स गोरौल वैशाली को प्रथम किस्त के रूप में 26,40,000.00 (छब्बीस लाख चालीस हजार) रूपये भुगतान की स्वीकृति दी जाती है। बिहार कृषि निवेश प्रोत्साहन नीति योजनान्तर्गत मे. औरो सुन्दरम फूड्स एंड फीड्स प्रा. लि., अररिया के सफल कृषि-उद्योग संचालन उपरान्त अंतिम किस्त के रूप में 37,50,000.00 (सैंतीस लाख पचास हजार) रूपये भुगतान की स्वीकृति दी जाती है।
कृषि मंत्री ने चेक प्रदान किया। कहा गया कि कृषि आधारित उद्योग पर पूंजीगत अनुदान दिया जाता है, जैसे मखाना, मक्का, शहद फल-फूल और पोल्ट्री फ़ीड के उद्योग पर दिया जाता है। इस मौके पर कृषि निदेशक नितिन कुमार, कृषि विभाग के प्रधान सचिव पंकज कुमार, राज्य किसान आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण महतो एव धन्यवाद ज्ञापन सारण प्रमंडल संयुक्त निदेशक समीर कुमार ने किया।
![]()













Leave a Reply