प्रहरी संवाददाता/पेटरवार (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में पेटरवार प्रखंड के अंगवाली गांव में 10 अगस्त को सार्वजनिक श्रीदुर्गा पूजा समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में सर्वसम्मति से पुरानी पूजा समिति को भंग कर नई समिति का गठन किया गया।
जानकारी के अनुसार नई पूजा समिति में स्थानीय समाजसेवी देवब्रत जायसवाल को अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया, जबकि उपाध्यक्ष पद पर संतोष प्रसाद नायक, पीताम्बर मिश्रा, सचिव पद पर संतन मिश्रा, उप-सचिव अमित कुमार मिश्रा, कोषाध्यक्ष उत्तम मिश्रा, उप कोषाध्यक्ष वरुण कुमार मिश्रा, संरक्षक के तौर पर गौरीनाथ कपरदार, मुखिया धर्मेंद्र कपरदार, तुलसी प्रसाद नायक, सत्यजीत मिश्रा, मोती कपरदार सहित कार्यकारिणी समिति सदस्य में गौरीनाथ डे, अजीत रविदास, बैद्यनाथ पाल, बिट्टू मिश्रा, उज्वल मिश्रा, गौतम पाल, पवन विश्वकर्मा, हेमंत मिश्रा, हिमाचल मिश्रा, रमेश ठाकुर, पवन गोप आदि चुने गए।बैठक में मंदिर के पुजारी सहित कई ग्रामीण रहिवासी उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply