Advertisement

सरकार के लाख कोशिशों के बाद भी आदिवासी छात्रों को नहीं मिल रहा कम्प्यूटर शिक्षा

रंजन वर्मा/कसमार (बोकारो)। केंद्र व् झारखंड सरकार के लाख कोशिशों के बाद भी आदिवासी छात्रों को कम्प्यूटर की शिक्षा नहीं मिल पा रहा है।

जानकारी के अनुसार सरकार ने आदिवासी बच्चों बच्चियों को स्कूल में कंप्यूटर का ज्ञान सही ढंग से मिले इसके लिए प्रत्येक हाई स्कूल में कंप्यूटर कक्षा चलाने कि लिए योजना तैयार किया गया, लेकिन यह योजना आदिवासी बच्चों बच्चियों को स्कूल में नहीं मिल पा रहा है। सरकारी अव्यवस्था के कारण आज तक बोकारो जिला के हद में कसमार प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय केदला में कंप्यूटर की व्यवस्था नहीं हो पाया है।

बताया जाता है कि कक्षा एक से 10 तक 90 प्रतिशत आदिवासी बच्चे बच्चीयां उक्त स्कूल से शिक्षा ग्रहण कर रहे है। शिक्षा का गुणवत्ता विद्यालय में ठीक है। शिक्षक भी बच्चों के प्रति विशेष ध्यान देते है। यह जानकारी शिक्षा विभाग के सभी अधिकारियों को मालूम है।

ज्ञात हो कि, प्रत्येक सरकारी हाई स्कूलों में कंप्यूटर कि व्यवस्था होनी चाहिए, लेकिन आज तक उत्क्रमित हाई स्कूल होने के बावजूद भी केदला हाई स्कूल के बच्चे कंप्यूटर के ज्ञान से वंचित है। एक अन्य जानकारी के अनुसार करम महोत्सव के अवसर पर कसमार प्रखंड के दर्जनों गांवो में आदिवासी लड़कियों द्वारा गीत के माध्यम से अपने भाई की उम्र की कामना की गयी।

कर्म आखड़ा हिसीम पंचायत के मुस्सूरीडीह में कार्यक्रम आयोजित की गई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या से आदिवासी लड़कियां भाई के लम्बी उम्र के लिए कर्म गीत गाकर कर्म गोसाई को खुश किया गया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *