एन. के. सिंह/फुसरो (बोकारो)। माँ की गंभीर बीमारी और दर्दनाक तकलीफ़ के बीच भी चुनावी मैदान में डटे दिलीप कुमार ने एक बार फिर से अपने प्रचार अभियान को तेज कर दिया है।
ज्ञात हो कि बोकारो जिला के हद में नगर परिषद फुसरो के वार्ड क्रमांक 5 से प्रत्याशी दिलीप कुमार को माँ की असहनीय पीड़ा और दर्द ने और मजबूत बनाया है। वे अपने क्षेत्र की सेवा के लिए और अधिक प्रतिबद्ध हैं।
दिलीप ने 17 फरवरी को कहा कि माँ की दर्दनाक तकलीफ़ ने मुझे और संवेदनशील बनाया है और मैं अपने क्षेत्र के रहिवासियों की पीड़ा को समझने और उनका समाधान करने के लिए हर संभव प्रयास करूँगा। मैं अपने क्षेत्र के विकास के लिए काम करूँगा और यहां के रहिवासियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाऊँगा।
![]()













Leave a Reply