Advertisement

विक्षिप्त युवक ने अपने सगे छोटे भाई की कर दी हत्या

एन.के.सिंह/फुसरो (बोकारो)। बोकारो जिला (Bokaro district) के हद में चंद्रपुरा थाना अंतर्गत मकोली ओपी क्षेत्र में मानसिक रूप से विक्षिप्त युवक ने अपने द्विव्यांग छोटे भाई की लोहे के धारदार हथियार से मारकर हत्या कर दिया।

घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच कर कार्रवाई में जुटी है। घटना 27 जुलाई की संध्या की बताई जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार सेन्ट्रल काँलोनी निवासी सह सीसीएल कर्मी घसिया ब्लॉक नंबर 40 के क्वार्टर नंबर 631 में रहते है।

बताते चलें कि विक्षिप्त राहुल कुमार विगत कुछ दिनों पूर्व केंद्रीय अस्पताल ढोरी से भाग गया था। काफी खोजबीन के बाद सदर अस्पताल बोकारो में बरामद किया गया।

जिसे परिजनों ने घर लाकर रखा। 27 जुलाई की देर संध्या राहुल द्वारा अपने छोटे भाई रोहित की हत्या करने का मामला सामने आया है। मौके पर मकोली ओपी प्रभारी अंनत सिंह पहुंचकर मामले की छानबीन कर रहे है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *